Please wait
यूएई टैंकरों पर ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत, ईरानी राजनयिक तलब Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल पुलिस में बड़ा फेरबदल, 33 आईपीएस और डब्ल्यूबीपीएस अधिकारियों का तबादला Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में फिर डूबा मछली पकड़ने वाला ट्रॉलर, सभी मछुआरे सुरक्षित निकाले गए Sudhir wins historic नगर नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में मदन मित्रा के परिवार को ईडी का समन Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic

नगर नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में मदन मित्रा के परिवार को ईडी का समन

नगर नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच का दायरा अब तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्रा के परिवार तक पहुंच गया है। ईडी सूत्रों के अनुसार, कामारहाटी के विधायक मदन मित्रा की पत्नी तथा उनके दो पुत्रों को आगामी सप्ताह में पूछताछ के लिए तलब किया गया है।

14 Jul 2026

नगर नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में मदन मित्रा के परिवार को ईडी का समन

कोलकाता। नगर नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच का दायरा अब तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्रा के परिवार तक पहुंच गया है। ईडी सूत्रों के अनुसार, कामारहाटी के विधायक मदन मित्रा की पत्नी तथा उनके दो पुत्रों को आगामी सप्ताह में पूछताछ के लिए तलब किया गया है। कुछ वित्तीय लेनदेन में मदन मित्रा की पत्नी और उनके पुत्रों के नाम सामने आने की खबर है। इसी कारण उन्हें समन जारी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि गत जून में ईडी ने मदन मित्रा के आवास सहित कोलकाता और उसके आसपास सात स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया था। उस समय जांच एजेंसी के अधिकारी भवानीपुर और कालीघाट स्थित उनके आवास पर भी पहुंचे थे। मदन मित्रा के आवास के अतिरिक्त दक्षिणेश्वर, संतोषपुर, जोका और बेलघरिया क्षेत्रों में भी तलाशी ली गई थी।

केवल ईडी ही नहीं, बल्कि गत वर्ष अक्टूबर में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भी नगर नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में मदन मित्रा के आवास पर छापेमारी की थी। उस समय उनके आवास पर लगभग पांच घंटे तक तलाशी अभियान चलाया गया था। अब इसी मामले में ईडी ने उनकी पत्नी और दोनों पुत्रों को तलब किया है।

नगर नियुक्ति भ्रष्टाचार के आरोप में ईडी पहले ही पूर्व मंत्री सुजीत बसु को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच एजेंसी ने सुजीत बसु तथा उनके पुत्र समुद्र बसु के विरुद्ध न्यायालय में आरोपपत्र भी दायर किया है। मामले की जांच के दौरान दक्षिण दमदम नगरपालिका में नौकरी प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के नाम अवैध रूप से अनुशंसित किए जाने का आरोप सुजीत बसु पर लगा है।

ईडी सूत्रों के अनुसार, इस सूची में लगभग 150 नौकरी अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं। जांच एजेंसी का मानना है कि भ्रष्टाचार से अर्जित धन गिरफ्तार आरोपितों के बैंक खातों में पहुंचा है।

ईडी के अनुसार, नगर नियुक्ति भ्रष्टाचार से संबंधित धनराशि लगभग 250 करोड़ रुपये हो सकती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नगर नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में मदन मित्रा के परिवार को ईड
नगर नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच का दायरा अब तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्रा के परिवार तक पहुंच गया है। ईडी सूत्रों के अनुसार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News